Mathura News: घर से पांच लाख और पड़ोसन विवाहिता को ले गया युवक
मथुरा, जुलाई 28 -- Mathura News: थाना कोसीकलां के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी युवक पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक घर से पांच लाख रुपये भी ले गया है। युवक के पिता ने विवाहिता के पति आदि पर अपनी और बेटे की जान को खतरा बताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गोपालबाग क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कोसीकलां थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे और पड़ोस में रहने वाली महिला के मध्य पिछले करीब छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि 24 जुलाई को युवक घर से गाड़ी खरीदने के बहाने पांच लाख रुपये लेकर निकला था। इसके बाद पता चला कि वह विवाहिता के साथ कहीं चला गया। युवक के पिता का आरोप है कि इसके बाद से महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.