मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: थाना छाता के अंतर्गत गांव पिल्होरा में व्हाट्सएप पर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर नामजद ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने के साथ ही परिजनों पर लाठी-डंडा व रॉड हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पिल्होरा थाना छाता निवासी मनोज ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह घर पर थे। तभी गांव के विष्णु ने मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए गाली-गलौज दी। इसका विरोध करने पर आरोपी विष्णु ने लोकेश, तेजवीर, प्रमोद, आकाश, अशोक, हरी सिंह, श्याम सिंह, सुल्तान और सचिन के साथ उसके घर पर आकर गाली गलौज करते हुए घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड मार कुसुम का हाथ चोटिल कर दि...