मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के पैगांव में रंजिशन घर में घुसकर नामजदों ने महिला के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर महिला को लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​पैगांव थोक भामडों, शेरगढ़ निवासी महिला आरती ने थाने में तहरीर दी। इसके माध्यम से बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर पर थीं। आरोप है कि तभी गांव के दिनेश, कलुआ, ठाकुर, ओमी व माखन हाथ में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर बिना किसी कारण के नामजदों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। प...