Mathura News: घर में घुसकर फौजी के परिजनों पर हमला
मथुरा, अक्टूबर 8 -- Mathura News: थाना जैत के अंतर्गत रामताल रोड स्थित गणेश सिटी कॉलोनी में घर पर अकेली फौजी की पत्नी और उसकी बहन के साथ मारपीट करने तथा बाद में हथियारबंद बाहरी लोगों को बुलाकर हमला व धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बीच-बचाव कराने पहुंचे पड़ोसियों, जेठ और सोसाइटी अध्यक्ष के साथ भी मारपीट की। थाना जैत पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गणेश सिटी रामताल रोड, थाना जैत निवासी मधुबाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति भारतीय सेना में हवलदार के पद पर पंजाब के फाजिल्का में तैनात हैं। 25 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थीं। तभी चंद्रपाल, उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्र आयुष उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पीड़िता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.