मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत संचालित ग्रामीण बस सेवा को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसका असर शुक्रवार को मोल गोदाम रोड पर देखने को मिला। जब निर्धारित समय और रूट का पालन न करने का विरोध करने पर रोडवेज कर्मचारियों के साथ इन बस के चालक व परिचालकों ने मारपीट कर दी। इससे परिवहन निगम के कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीण बस सेवा में शामिल कुछ बस संचालक निर्धारित समय से पहले ही मुख्य मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर देते हैं। जब रोडवेज चालक और परिचालक इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने के आरोप लगते हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बरसाना क्षेत्र में रोडवेज परिचालक शंकर सिंह और चालक जसवंत सिंह के साथ ग्रामीण बस सेवा के निजी आपरेटरों ने मारपीट कर दी...