मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: कोतवाली अंतर्गत गोवर्धन चौराहे पर जय श्री कांप्लेक्स में सोमवार सुबह करीब 11 बजे किंग एंड क्वीन कैफे रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान आधा दर्जन युवक-युवतियां वहां थे लेकिन गनीमत रही कि वह जान बचाकर बाहर निकल गये। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दमकल बुला डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एसी हॉल का शीशा तोड़ कर आग पर काबू पाया। हाइवे पर गोवर्धन चौराहे पर जय श्री कांप्लेक्स में किंग एंड क्वीन कैफे रेस्टोरेंट पहले तल पर है। सुबह करीब 11 बजे अचानक रेस्टोरेंट के एसी हॉल में आग लगी। धुआं निकलने के बाद आग की लपटों ने पूरे कैफे रेस्टोरेंट को अपने आगोश में समेट लिया। धुंआ और आग की लपटें देख रेस्टोरेंट में मौजूद करीब आधा दर्जन युवक-युवतियां चीखते हुए भागे। कैफे कर्मियों में भी अफरा...