Mathura News: गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े चांदी का मुकुट-बांसुरी चोरी, सीसी टीवी में कैद
मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: कस्बा स्थित प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में बुधवार दिनदहाड़े मंदिर का ताला तोड़ कर चोर भगवान गोपीनाथ का चांदी का मुकुट, चांदी की बांसुरी तथा अन्य सामान चोरी कर ले गये। इसकी जाकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। चोरी की घटना पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसी टीवी खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। मंदिर के गोसाईं खेमचंद ने बताया कि बुधवार दोपहर मंदिर के पट बंद करके भोजन करने चले गये थे। बताते हैं कि कुछ समय बाद वापस मंदिर लौट कर आये तो दंग रह गये। मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो भगवान का चांदी का मुकुट, बांसुरी और अन्य सामान गायब था। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मंदिर से चोरी की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गयी तो आसपास के लोगों में आक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.