Mathura News: गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुआ मांट क्षेत्र
मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को मांट क्षेत्र पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों, आश्रमों और मंदिरों में तड़के से ही गुरु पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और दीक्षा कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। यमुना तट स्थित ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा समाधि स्थल पर सुबह से ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर देवदास महाराज ने पूज्य देवराहा बाबा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें अलौकिक छप्पन भोग अर्पित किए। पूजन के उपरांत गुरु दर्शन और गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए सैकड़ों नए शिष्यों ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया। यह भी पढ़ें- गुरुओं से मिलती है भक्ति मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.