मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: थाना शेरगढ़ के गांव बिलौड़ा में घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक और उसके चाचा पर कड़े, गैंती और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बिलौड़ा निवासी लवकेश ने तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी पप्पी व धर्मपाल पुत्रगण कोमल तथा हेमंत व विवेक पुत्रगण पप्पी उसके घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हेमंत ने हाथ में पहने कड़े से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पप्पी, धर्मपाल और विवेक ने उसे पकड़ लिया। लवकेश के चाचा मनोज बीच-बचाव करने पहुंचे तो पप्पी ने पास रखी गैंती उनके सिर पर मार दी। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। तहरीर के अनुसार, इसके बाद छोटू, संतोष...