Mathura News: गले में फंदा लगाये लटका मिला व्यक्ति
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक हाईवे अरविंद निर्वाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि ओडी कॉम्प्लेक्स के पीछे एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर वहां मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं सका। मृतक की उम्र करीब 52 वर्ष बताई गई है। पेड़ के नीचे एक थैला मिला है। उसमें मृतक के कपड़ों के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.