Mathura News: खेत पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: थाना जैंत पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित को चेकिंग के दौरान मंगलवार रात नगला जाटान के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे उप निरीक्षक अंकित कुमार, उत्तम भड़ाना पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सूचना पर चेकिंग के दौरान गांव नगला जाटान के सीमप से जानलेवा हमले के आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। बताते चलें कि सोमवार रात नगला जाटान में खेत की जुताई के दौरान चंद्रपाल के साथ नामजदों ने रंजिश के चलते जानलेवा हमला करते हुए गोली मारी थी। दो गोली लगने से चंद्रपाल घायल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.