मथुरा, सितम्बर 6 -- Mathura News: विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से शनिवार की शाम पैनल बॉक्स में आ रहे करंट से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने अनुसार घटना की जांच कराई जा रही है। रमणरेती स्थित फोगला आश्रम से रतन छतरी जाने वाले मार्ग पर शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण पानी भरा हुआ था। देर शाम राधिका विहार कॉलोनी में रहने वाला कुलदीप तिवारी पुत्र विष्णु तिवारी, मूल निवासी मध्य प्रदेश सड़क पर भरे हुए पानी से होकर निकल रहा था। तभी पानी में आ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से तड़फते युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल कुलदीप को किसी तरह बाहर निकाला और राम कृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना म...