मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: माध्यमिक विद्यालय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का बुधवार को स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी नीलम सिरोही, चंचल सिरोही तथा जनपद क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह प्रतियोगिता फ्री स्टाइल में बालक/ बालिकाओं के लिए तीन आयु वर्गों में 14 वर्ष 17 वर्ष 19 वर्ष तथा ग्रीको रोमन को रोमन प्रतियोगिता केवल बालकों के लिए दो आयु वर्ग में 17 व 19 में आयोजित की गई। मंडलीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची में बालिका वर्ग में मालती, दिया, इच्छा, प्राची राधिका, हेमलता, चंचल, वर्षा सिंह, मोहिनी, नीशु और पुष्पांजली। बालक ग्रीको र...