मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: मथुरा छावनी और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक बदलने एवं ओवरहॉलिंग का कार्य बुधवार की शाम शुरू कर दिया गया। इस कार्य के कारण धौली प्याऊ रेलवे फाटक बंद कर दिया गया। रेलवे फाटक बंद होने से लोगों दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। यह कार्य गुरुवार की शाम तक पूरा होने की संभावना है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार पहले यह कार्य 10 अगस्त शाम छह से 11 अगस्त शाम छह बजे तक प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर नई तिथि निर्धारित की गई है। इस कार्य को बुधवार की शाम शुरू कर दिया गया। रेलवे ट्रैक बदलने एवं ओवरहॉलिंग के कार्य के कारण धौलीप्याऊ जाने वाले रास्ते का रेलवे फाटक बंद कद दिया गया। रेलवे फाटक बंद होने से वाहन चालकों को मछली फाटक पुल से होकर गुजरना पड़ा। इससे लोगो...