Mathura News: कोसी रजवाह में सिर विहीन शव मिलने से सनसनी
मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: थाना अंतर्गत कोसीकलां क्षेत्र स्थित रजवाह में अज्ञात युवक का सिर विहीन शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजवाह से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिये हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के चलते सिर काट कर शव फैंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह लोगों ने राजवाह में अज्ञात युवक का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर आसपास से पहुंचे लोगों का हुजूम लग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए लोगों के सहयोग से रजवाह से युवक के शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- यूपी में क्रूरता की हदें पार: महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में काटा, कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ गायब सिर विहीन शव देख लोगों में हडकंप मच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.