Mathura News: कैमरे की जद में होगा नगर निगम मुख्यालय का चप्पा-चप्पा
मथुरा, जुलाई 19 -- Mathura News: स्मार्ट सिटी की अवधारणा को साकार करने एवं जनसुविधाओं के साथ सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय आधुनिक सीसी टीवी कैमरों से लैस होगा, जबकि बताते चलें कि वर्तमान में भूतेश्वर मुख्यालय में केवल कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसके कारण पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी संभव नहीं हो पा रही थी। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने मुख्यालय को पूर्ण रूप से सीसी टीवी निगरानी प्रणाली से लैस करने का निर्णय लिया है। शनिवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नगर निगम के भूतेश्वर मुख्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मुख्यालय की तीनों मंजिलों का बारीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.