मथुरा, सितम्बर 2 -- Mathura News: मथुरा, सीपी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे किड्ज प्रीमियर लीग-3 (केपीएल-3) के लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन किया।

पहला मैच मंगलवार को खेले गए दो मुकाबलों में पहले मैच में कलरा एम्पायर ने यमुना पुत्रा-11 (ओम स्वीट सेंटर) को 157 रन से, जबकि दूसरे मुकाबले में आदित्य एंटरप्राइजेज सुपरकिंग्स ने एमआरएस फाइटर्स मध्य प्रदेश को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कालरा एम्पायर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 262 रन का विशाल स्कोर बनाया। ईशांत यादव ने नाबाद 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं हिमांशु एम. सागर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। जितिन चौहान ने 28 रन का योगदान दिया।

दूसरा मैच 263 रन के लक्...