Mathura News: कुश्ती दंगल मे कई प्रान्तों के पहलवानों ने दिखाया दम
मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: अनाज मंडी परिसर में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में 50 से ज्यादा छोटी-बड़ी कुश्तियां कराई गयीं। आखिरी कुश्ती देर शाम तक चली। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए। दंगल का शुभारम्भ समाजसेवी विवेक चौधरी, लक्ष्मीनारायण प्रधान, पुष्पेन्द्र सांगवान एवं कृष्ण पहलवान ने विधिवत पूजन कर किया। दंगल के दौरान आखिरी कुश्ती राजू गांव रहेडा व संजय गांव मीतरौल के मध्य दो लाख 21 हजार रुपये की करायी गयी। शुभारम्भ दंगल के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी द्वारा दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया गया। दोनों पहलवानों द्वारा जोर आजमाइश के मध्य कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे पूर्व सौरभ गांव सांचौली व दीपक निवासी दिल्ली के मध्य एक लाख रुपये तथा हरकेश खली हाथरस और युधिष्ठर पहलवान घोड़ी पलवल के मध्य 72 हजार रुपये की करायी गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.