मथुरा, सितम्बर 1 -- Mathura News: रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में रविवार को हुए विशाल कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती हाथरस के हरिकेश पहलवान और गांव जानू के विक्रम पहलवान के मध्य बराबरी पर छूटी। दोनों को दंगल कमेटी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि गांव बाद में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विशाल कुश्ती दंगल के तहत रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के साथ ही दूर दराज के कुश्ती प्रेमी लोग दंगल में आये। इसदौरान भाजपा नेता और जिला सहकारी संघ के अध्यक्षत सुल्तान सिंह तरकर ने मैदान में दो पहलवानों को हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरु कराई। अंतिम कुश्ती हाथरस के हरिकेश पहलवान और गांव जानू के विक्रम पहलवान के मध्य हुई जो कि काफी कश्मकश के मध्य बराबरी पर छूटी। यह भी पढ़ें- Mathura News: हरिकेश और विक्रम की अंतिम कुश्ती बराबरी पर छ...