मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: थाना हाइवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित रामकृष्ण कॉलोनी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के आसपास जमा कीचड़ और पानी में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से मवेशी चराकर लौट रहे वृद्ध का एक बकरा और एक बकरी मौके पर ही मर गए, जबकि बचाने के प्रयास में वृद्ध भी करंट लगने से बाल-बाल बचे। घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने मौके पर भारी हंगामा शुरू कर दिया। अमर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय परभाती शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए निकले थे। पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे वह मवेशियों को लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गोवर्धन रोड पर रामकृष्ण कॉलोनी मोड़ के समीप पहुंचे, वहां लगे ट्रांसफॉर्मर के पास नाली और बारिश के चलते कीचड़ फैला हुआ था। अचानक ज...