मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ बाल अपचारी ने स्कूल छोड़ने के बहाने अपने वाहन पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गुरुवार सुबह बाल अपचारी को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की है। बुधवार को गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से स्कूल पढ़ने के लिये जा रही थी। रास्ते में गांव का ही 16 वर्षीय किशोर उसे स्कूल तक छोड़ने की बात कहकर वाहन पर बिठाकर मथुरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया। आरोप है कि वहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को जानकारी दी। किशोरी के पिता ने थाने में नामजद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु...