मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: थाना अंतर्गत गांव भैंसारा के समीप बने मंदिर में बुधवार को दर्शन करने के लिये जा रहे युवक पर स्कॉर्पियो सवारों ने गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास किया। इससे बचने पर कई राउंड फायरिंग की। युवक ने वहां से भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नामजद समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बुधवार शाम गांव भैंसारा निवासी ललित कुमार गांव के समीप बने मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे स्कॉर्पियो सवार चिराग निवासी गांव सारस, राया ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ ललित को रास्ते में घेर उसके ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- दबंगों ने युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बेरहमी से कुचला, हालत ...