मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: विद्युत प्रवर्तन दल एवं विद्युत टीमों ने कार्रवाई करते हुए 83 स्थानों पर चोरी के मामले पकड़े। औरंगाबाद एवं लक्ष्मीनगर क्षेत्र में टीमों की कार्रवाई के दौरान चोरी का लोड करीब 200 किलोवाट मिला। लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह, जेई सुशील कुमार, उप निरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह ने टीम के साथ लक्ष्मी नगर सब डिवीजन क्षेत्र के गांव तैय्यापुर, गांव भैंसारा, किनारई एवं पानी गांव में कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक आरओ प्लांट पर चोरी पकड़ी। इसके अलावा 14 घरेलू कनेक्शनों पर बिजली चोरी मिली। यहां अतिरिक्त केबल लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। कार्रवाई से गड़बड़ी करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। टीम ने अवैध केबलों को जब्त किया। इध...