मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: थाना हाईवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाइवे पर केसीआर होटल नवादा के समीप से शनिवार रात ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ऑटो से 50 किलो अवैध मांस बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर चालान किया। ओटो को सीज करते हुए मीट का सैम्पल जांच के लिये लैब भिजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे ने बताया कि शनिवार रात उप निरीक्षक नितिन राठी पुलिस टीम के साथ नरहौली चौराहे पर पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक आटो में युवक अवैध मीट लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने हाइवे पर नवादा स्थित केसीआर होटल के समीप बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में फरह की ओर से आ रहे सफेद रंग के ऑटो को रुकने का इशारा किया। पुलिस चेकिंग देख ओटो चालक ने ओटो को मोड़कर भागने का प्रयास करन...