मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ महावन संजीव कुमार राय, थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ बलदेव के मुख्य बाजारों, श्री दाऊजी महाराज मंदिर, क्षीर सागर एवं परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाजारों से अतिक्रमण हटाने के साथ नीचे लगी त्रिपाल को हटाने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी उन्होंने नगर पंचायत को निर्देशित किया। बलदेव को बिजली से कटौती मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता कर समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुड़िया पूर्णिमा मेले में सेवाएं देंगे स्काउट्स एवं गाइड सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए आज पास की नगर पं...