Mathura News: एसएसपी कार्यालय के कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,बुझाई
मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: एसएसपी कार्यालय के प्रथम तल स्थित डिस्पैच कक्ष में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान एसी जल गया, लेकिन अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। सिविल लाइन क्षेत्र में एसएसपी आवास के समीप ही एसएसपी कार्यालय है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एसएसपी कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित डिस्पैच कक्ष में सीआरके बाबू आदि काम कर रहे थे। तभी एसी के समीप से धुंआ निकलने के साथ ही चिंगारी निकलने लगी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी। सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार भी पहुंच गये। इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एसएसपी श्लोक कुमार ने मौका मुआयना करते हुए बताया कि पुलिस ऑफिस में प्रथम तल स्थित कमरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.