मथुरा, जुलाई 25 -- Mathura News: थाना बलदेव अंतर्गत गांव रदोई निवासी व्यक्ति ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर वापस न लेने पर आरोपी ने उसके बेटे के अपहरण करने के साथ ही परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी है। वहीं पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। गांव रदोई निवासी बंटी ने बताया कि 19 जुलाई को उसके साथ हुई घटना के बारे में आरोपी निवासी गांव रदोई के खिलाफ थाना बलदेव में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि 21 जुलाई दोपहर करीब एक बजे आरोपी ने उसके घर पहुंच कर दर्ज कराये गये मुकदमे में समझौता कर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। समझौता न करने पर आरोपी ने उनके बेटे जतिन का अपहरण कराने और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना की लिखित शिक...