मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें बालक वर्ग में मांट और बालिका वर्ग में नौहझील की टीम आल ओवर चैम्पियन रही। जबकि बालक वर्ग में महावन व फरह ने द्वितीय स्थान, और बालिका वर्ग में उसपार की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्व. मोहन पहलवान राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम गणेशरा में आयोजित समापन समारोह में महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने संस्कृतिक व सरस्वती वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, प्रभारी जिला बीएसए विनय प्रताप सिंह ने विजेता छात्र ,छात्राओं को शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित ...