मथुरा, नवम्बर 26 -- Mathura News: थाना क्षेत्र की जोंटी वाली गली स्थित विश्लोकर मोहल्ले में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर फुटेज खंगाली और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात विश्लोकर मार्केट स्थित व्यापारी दिनेश मेहरौलिया और महेश अग्रवाल अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते दुकानों के ऊपर लगे गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चोर वहां से हजारों रुपये की नकदी, पांच और दस रुपये के सिक्के, सिगरेट के पैकेट और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस मौके प...