मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: महोली रोड स्थित बल्देवपुरी एक्सटेंशन के क्षतिग्रस्त भूमिगत सीवेज पंपिंग स्टेशन के पुनर्निर्माण के मामले में तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि इस मामले में महाप्रबंधक (जल) के माध्यम से अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), कृष्णा नगर, मथुरा को क्षतिग्रस्त भूमिगत सीवेज पंपिंग स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया था।

निरीक्षण रिपोर्ट इसके बाद आईजीआरएस पर शिकायत की गयी तो जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार चौधरी द्वारा स्थल निरीक्षण कर स्प...