मथुरा, जुलाई 25 -- Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र में उधारी के रुपये मांगना कपड़ा व्यापारी को भारी पड़ गया। रुपये मांगने पर आरोपी युवक ने फोन कर अपने परिजन व आधा दर्जन साथियों को बुला व्यापारी को दुकान से खींचकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसे बचाने आये व्यापारी के बेटों को भी जमीन पर पटककर घूसों व लात से मारा-पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव देवीपुरा बाजना रोड, हाईवे निवासी रामवीर सिंह की गांव में ही श्रीराम गारमेन्ट के नाम से दुकान है। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 जुलाई शाम करीब सात बजे वह दुकान पर थे,तभी गांव का ही युवक सौरभ वहां से निकल रहा था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बकाया मांगने पर युवक को पीटा, पांच पर केस इस दौरान प...