मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: थाना छाता के गांव तरौली जनूबी में मंगलवार शाम उधारी के नौ हजार रुपये मांगने पर 40 वर्षीय व्यक्ति को लाठी-डंडों से से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गांव तरौली जनूबी निवासी सुल्तान (40 वर्ष) पुत्र लीला ने करीब छह माह पूर्व गांव के ही विक्रम को नौ हजार रुपये उधार दिए थे। सुल्तान लगातार अपने पैसों का तगादा कर रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे इसी लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ...