मथुरा, सितम्बर 16 -- Mathura News: वृंदावन, परिक्रमा मार्ग स्थित चीरघाट पर मंगलवार की दोपहर ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सरेआम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। मारपीट में लोहे का नुकीला सुआ और लाठी की चोट से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं घायलों को अस्पताल से लेकर जा रही सरकारी एम्बुलेंस के चालक और मेडिकल स्टाफ के साथ भी दबंगों द्वारा मारपीट कर बुरी तरह घायल किए गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे चीरघाट क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शाओं को हटाने को लेकर निषाद समाज से जुड़े नाविकों और ई-रिक्शा चालक में कहासुनी हो गई। इसके बाद ई रिक्शा चालक के पक्ष में आधा दर्जन से अधिक...