Mathura News: इंटर कॉलेज में हुई नशा मुक्ति संगोष्ठी
मथुरा, नवम्बर 14 -- Mathura News: गांव पालखेड़ा स्थित बासमती देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद के तत्वावधान में नेहरू यूथ क्लब हसनपुर द्वारा नशा मुक्त युवा, विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि नशे की लत ने युवाओं को अंधकार की ओर धकेल दिया है। प्रधानाचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह कुंतल ने कहा कि नशे की लत के कारण युवाओं की एकाग्रता और याददाश्त कमजोर हो जाती है। कार्यक्रम में डॉ. कृष्णवीर सिंह, मनवीर सिंह अध्यक्ष नेहरू यूथ क्लब हसनपुर, गिरीश चौधरी जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन अंबावता, केदार प्रधान पालखेड़ा, करन सिंह चौधरी, प्रियव्रत सिंह कुंतल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.