Mathura News: आश्रम की संपत्ति के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला
मथुरा, सितम्बर 24 -- Mathura News: कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान गुदड़ी स्थित भूत गली में आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में राम दिगंबर अखाड़ा में रहने वाले एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने आगरा निवासी कुछ लोगों और उनके रिश्तेदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित दीपक शर्मा के अनुसार उसके पिता के निधन के बाद कुछ लोग आश्रम से जुड़ी संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार रात आरोपियों ने उसे रास्ते से पकड़ लिया और जबरन आश्रम परिसर में ले जाकर मारपीट की। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने शोर सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। चौकी प्रभारी दीपक नागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.