Mathura News: आरक्षी सुनील कुमार के निलंबन पर निष्पक्ष जांच की मांग
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: वृंदावन कोतवाली में तैनात आरक्षी सुनील कुमार के निलंबन के मामले को लेकर शनिवार को वृंदावन सिविल सोसाइटी सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने एसएसपी मथुरा के नाम ज्ञापन कोतवाली वृंदावन में सौंपा। जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों का कहना था कि यदि किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो उसके पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच होना आवश्यक है। उनका कहना था कि लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के मनोबल को बनाए रखना भी जरूरी है। संगठनों ने आशंका जताई कि यदि यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल कमजोर हुआ तो अवैध बाइकर्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बुलंद हो सकते हैं, जिसका सीधा असर वृंदावन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.