Mathura News: आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा
मथुरा, सितम्बर 4 -- Mathura News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बा छाता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जादौन यदुवंशी समाज द्वारा यदुवंशी शिरोमणि योगीराज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर एक विशाल एवं भव्य पांचवी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का आयोजन 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शेरगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर से किया जाएगा। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र सात अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक झांकियां होंगी। साथ ही प्रसिद्ध और नामी बैंडों द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा कस्बा कृष्णमयी और भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आएगा। जादौन यदुवंशी समाज ने क्षेत्र के समस्त जादौन यदुवंशी बंधुओं एवं कृष्ण भक्तों से इस विशाल शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.