मथुरा, नवम्बर 26 -- Mathura News: हाईवे पर मथुरा से दिल्ली जाने वाली लेन में बुधवार को हाईटेक हॉस्पिटल के समीप आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी। हादसे में कार चालक फरीदाबाद निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी महेश बुधवार को कार से मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हाईटेक हॉस्पिटल के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: पेट्रोल पंप के सामने बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर स्थानी...