मथुरा, अक्टूबर 18 -- Mathura News: अहोई अष्टमी मेले को अब कुछ ही दिन शेष हैं। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ईओ कल्पना वाजपेई ने नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल के साथ राधाकुंड पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। ईओ कल्पना वाजपेई और चेयरमैन रामफल ने राधाकुंड की परिक्रमा मुख्य कुंड तथा वहां तक आने वाले सभी प्रमुख रास्तों व गलियों का पैदल घूमकर बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रास्तों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था स्ट्रीट लाइट्स पेयजल आपूर्ति और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं...