मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: महानायिका वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती सप्ताह समारोह के अंतर्गत महानगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का महोली रोड से भरतपुर गेट होली गेट होती हुई अवंती बाई पार्क में सभा के रूप में समापन हुआ। मुख्यअतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम लोधी रहे। मुख्य अतिथि ने रानी अवंती बाई द्वारा राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को प्रेरणा बताते हुए सभी से उनके दिखाएं मार्ग पर चलने हेतु आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा की वीरांगना अवंती बाई अहिल्याबाई होलकर रानी लक्ष्मीबाई महाराणा प्रताप इत्यादि वीरो तथा वीरांगनाओं को जातियों की सीमाओं में बांधा नहीं जा सकता। शोभायात्रा में स्वामी ब्रह्मानंद राजा हृदय शाह लोधी सहित गुलाब सिंह तथा बाबूजी कल्याण...