मथुरा, सितम्बर 29 -- Mathura News: थाना क्षेत्र के अंतर्गत समुदाय विशेष के युवक पर नाबालिग रहे युवक के साथ 11 वर्ष पूर्व अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करते हुए लाखों की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित ने परिजन व राष्ट्रीय हनुमान दल के साथ पुलिस अधीक्षक देहात से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र रावत ने पीड़ित परिवार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक देहात सुरेश चंद्र रावत से मुलाकात की। बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग (उस समय) को बातों में उलझाकर शराब पिलाने के बाद कमरे में ले जाकर बेहोश होने पर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। आरोप है कि आरोपी पीड़ित से उसके अश्लील वीडियो सोशल मी...