मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: वृंदावन, नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी के जर्जर भवनों को खाली कराने के लिए नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद वहां रहने वाले परिवारों में बेघर होने की आशंका गहरा गई है। मंगलवार को गरीब एकता दल के पदाधिकारी एवं प्रभावित निवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपर नगर आयुक्त नीरज शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। संस्था अध्यक्ष विवेक महाजन एडवोकेट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि करीब 15 वर्ष पूर्व निर्मित कॉलोनी घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्टाचार के कारण समय से पहले जर्जर हो गई है। उनका कहना था कि भवनों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Mathura News: कांशीराम आवासीय योजना के लोगों को घर देने की कांग्रेस ने की मांग उन्होंने ...