मथुरा, अगस्त 18 -- Mathura News: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा तत्वावधान में प्रेम गली स्थित प्राचीन अन्नपूर्णा देवी मंदिर में श्रावण के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन किया गया। महामंडलेश्वर बाबा रामदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव भक्ति एवं मोक्ष के प्रतीक हैं। सावन मास में जो भी इनकी उपासना करता है।‌ वह व्यक्ति संकटों से मुक्त हो जाता है। मंदिर सेवायत बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि सावन मास में ही प्रथम बार भगवान परशुराम ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर अभिषेक किया। तभी से कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई थी। आचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने परम भोलेनाथ हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 51 लीटर गन्ने के रस से किया भोले बाबा का अभिषेक इनकी उपासना बहुत ही सहज और सरल है।इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण ...