मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: बल्देव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहौली जुन्नारदार के मजरा ग्राम खडेरा के ग्रामीणों का गांव में सफाई व जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी के कामकाज और कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीण लामबंद होकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट और राजीव भवन पहुंचे। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्रामीणों को अश्वस्त किया कि मंगलवार से समस्या का समाधान गांव में देखने को मिल जाएगा। सचिव के अभद्र व्यवहार पर भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी ...