मथुरा, अक्टूबर 5 -- Mathura News: मथुरा, अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण गुरुवार शाम स्थानीय होटल हुआ। समारोह में जनपद के शीर्ष न्यायिक अधिकारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश विकास कुमार का स्वागत व अभिनंदन एपीसीएल के अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह व सचिव राकेश यादव ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व सचिव मनोज शर्मा ने सभी अतिथियों व अधिवक्ता साथियों का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजे प्रथम अजय पाल, एसीजेएम द्वितीय परविंदर सिंह सिरसा, एडीजे तृतीय राजेश पराशर, सीजेएम नितिन दीक्षित, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष मिश्रा एवं पूर्व बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की गरिमामयी उप...