Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका की मौत
मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: थाना अंतर्गत गांव भद्रवन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बालिका की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार दोपहर भद्रवन निवासी बनवारी लाल की करीब पांच साल की पुत्री खुशी सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान वहां होकर गुजरे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार को मांट ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। थाना प्रभारी निरीक्षक मांट उमेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने नियमानुसार शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.