मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छाता चीनी मिल धरना स्थल के समीप सड़क पार कर रही एक गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी गो रक्षक दल टीम छाता को दी। सूचना मिलते ही गो रक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्काल पशु एंबुलेंस को मौके पर बुलवाया। एंबुलेंस की मदद से घायल गोवंश को प्राथमिक उपचार के बाद पशु अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगों और गो रक्षकों ने प्रशासन से राजमार्ग पर बेसहारा पशुओं की सुरक्षा व तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...