मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: थाना मगोर्रा के तहत कस्बा सौंख स्थित पुन्ना थोक निवासी किसान की खेत पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुन्ना थोक, सौंख निवासी सुरेश सिंह (52) देर शाम घर से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में कुम्हेर तिराहे के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए किसान में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गए। इसे देख राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल उपचार को अस्पताल ले गए। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज सीसीटीवी खंगाल वाहन च...