Mathura News: अग्र बहनों ने हरियाली तीज महोत्सव में हुनर का जलवा बिखेरा
मथुरा, अगस्त 13 -- Mathura News: श्रीअग्रवाल सभा महिला समिति का हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ अग्रवाटिका में मनाया गया। जिसमें इंद्रधनुषी घटाओं, हास्य नाटिका, शिव भक्ति व राष्ट्रभक्ति की झलकियां प्रस्तुत कर रंग-बिरंगे परिधानों में अपने नृत्यों का जलवा बिखेरा। संरक्षिकाओं रजनी बंसल स्वीटी सुपारी व रजनी तायल, संयोजिकाओं आशा व मीरा अग्रवाल, अध्यक्ष रेणू अग्रवाल व मंत्री शशि अग्रवाल ने पदाधिकारियों संग राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व उन्हें झूला झुलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिल्पी व दीपिका अग्रवाल ने शिव स्तुति कर पार्वती बोली शंकर से सुनिये भोलेनाथ... गीत पर नृत्य किया। राखी, चिंकी, मेघा, मोहिनी, नेहा, प्रिया व पूजा अग्रवाल ने लाल, पीली, हरी, काली, नारंगी, बैगनी, आसमानी साड़ियों में सज-धज कर सावन में मोरनी बनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.