Mathura News: अग्रवंशी महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया भाई पंचमी का त्योहार
मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: अग्रवाल समाज ने सोमवार को भाई पंचमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। यह पंचमी मुख्य रूप से अग्रवाल समाज द्वारा मनाई जाती है। इस दिन महिलाओं ने बामी व करील वृक्ष का पूजन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अग्रवाल समाज की सपना अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन सभी अग्रवंशी परिवारों में ठंडा भोजन किया जाता है, जिसे एक दिन पहले ही बनाकर रख लिया जाता है। घरों में हलवा, पूड़ी, भजिए, सब्जी बनाई जाती हैं। साथ ही मोठ-चने गलाए जाते हैं। इनका प्रसाद देवता को अर्पित किया जाता है। इसके बाद बामी और करील वृक्ष का पूजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नाग पंचमी : नाग देवता को श्रद्धालुओं ने लगाया दूध-लावा का भोगमहिलाओं का पूजा स्थान मीरा अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.